माचक नदी में मिला युवक का शव

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले के सिराली थाना क्षेत्र के कालकुण्ड और धूपकरन के पास शनिवार सुबह माचक नदी में एक युवक का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। सिराली थाना प्रभारी अमित भावसार ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पुलिस ने ग्राम धूपकरन के हनुमान मंदिर के पास माचक नदी में एक युवक का शव पानी में मिला है। उसकी उम्र करीब 30-35 साल के आसपास लग रही है। शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

293 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!