मप्र, लेखक संघ जिला इकाई की बैठक संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। मप्र, लेखक संघ जिला इकाई हरदा की स्थापना दिसम्बर 2012 में की गई थी। संघ का स्थापना दिवस आंचलिक सम्मेलन के रूप में मनाने को लेकर सभी पदाधिकारियों की एक बैठक साहित्यकार डॉ. प्रभुशंकर शुक्ल के निवास पर आयोजित की गई। बैठक में संघ के प्रवर्तक अध्यक्ष प्रहलाद सिंह चौरे, निवर्तमान अध्यक्ष जयकृष्ण चांडक, अध्यक्ष जीआर गौर, उपाध्यक्ष सुभाष सिटोके, कोषाध्यक्ष गोकुल गौर, विभोर सचिव सावन सिटोके, कपिल दुब, मंडल के सदस्य सर्वश्री रतनसिंह सोलंकी, बृजमोहन अग्रवाल एवं मंसूर अली मंसूर उपस्थित हुए। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि संघ का स्थापना दिवस वार्षिक उत्सव एवं आंचलिक सम्मेलन के रूप में 7 जनवरी 2024 को मनाया जाएगा। जिसमें जिले भर के समस्त साहित्यकारों को आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में म.प्र. लेखक संघ भोपाल से प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रामवल्लभ आचार्य, प्रादेशिक मंत्री राजेन्द्र गट्टानी, प्रख्यात कथाकार गोकुल सोनी एवं प्रदेश के लब्धप्रतिष्ठ साहित्यकार आईएएस मनोज श्रीवास्तव उपस्थित रहकर मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्रदान करेेंगे। बैठक के दूसरे सत्र में कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने अपनी एक-एक उत्कृष्ट रचना का पाठ किया। अंत में मेजर डॉ.प्रभुशंकर शुक्ल के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

306 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!