पिछले वर्ष की भांति…. नववर्ष की पूर्व संध्या में गूंजेंगे धार्मिक श्लोक

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। पिछले साल वर्ष २०२२ के विदाई अवसर को यादगार बनाने के उद्देश्य से शहर के समस्त मंदिरों के साथ साथ धार्मिक स्थलों पर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित किया था। जिससे शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अनुष्ठान की गूंज रही, वहीं जिसके चलते धार्मिक वातावरण की धूम रही। उसी तर्ज पर सर्व ब्राह्मण समाज वेलफेयर सोसायटी वर्ष २०२३ के विदाई समागम की तैयार कर रही है। इसी क्रड़ी में शनिवार को गणेश चौक स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में साप्ताहिक कार्यक्रम अंतर्गत सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। तत्पश्चात शाम साढ़े 7 बजे सोसायटी के पदाधिकारी व सदस्यों के साथ ही अन्य विप्रबंधुओं की मौजूदगी में पिछले साल की तरह इस साल भी 31 दिसम्बर को भव्य आयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया, साथ ही व्यापक रूपरेखा भी तैयार की। इस मौके पर सोसायटी के संस्थापक अध्यक्ष रजनीश शर्मा, सचिव शिशिर गार्गव समेत अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे। श्री शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम एवं हनुमंत लला की असीम कृपा तथा धर्मप्रेमीजनों की सक्रिय सहभागिता से बीते वर्ष हनुमंत शक्ति जागरण सफल रहा। जिसके माध्यम से धार्मिक आयोजन की विशाल श्रृंखला तैयार हुई। साथ ही विप्रजनों सहित हर वर्ग ने अनुष्ठान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। इसी क्रम में इस साल भी हरदा समेत पूरे जिलेभर में धार्मिक स्थलों पर सामूहिक हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया जाना है। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने आयोजन को लेकर सहमति जताई है।

142 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!