दुख में डूबा परिवार …. हादसे में घायल मां की मौत , बेटी अब भी बेसुध

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। एक दिन पहले यानि शुक्रवार शाम को इन्दौर रोड स्थित काली मंदिर के पास तेज रफ्तार बस की टक्कर से घायल हुई मां-बेटी की हालत गम्भीर बनी हुई थी। जिन्हें देर रात इलाज के लिए भोपाल रैफर किया गया था। भोपाल जाते वक्त भैरुन्दा के आसपास घायल महिला कांति बाई पति राधेश्याम सातनकर ने अंतिम सांस ली। वहीं मृतिका की बेटी सेवंती ढोके का भोपाल में उपचार चल रहा है। जहां हादसे के बाद से सेवंती बेसुध है। गौरतलब है कि दीपक सातनकर निवासी रहटगांव हाल निवास राजधानी कालोनी में किराये के मकान में रहता है। शुक्रवार शाम को वह अपनी बाईक से मां और बहन को जीजा के घर छोड़ने के लिए नेहरू कालोनी जा रहा था। इस दौरान खिरकिया की ओर से आ रही रायश्री बस क्रमांक एमपी 47 पी 0189 के चालक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार कर दी। जिसके चलते बाइक पर बैठी कांतिबाई और सेवंती ढोके गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। जिनका शासकीय जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार हुआ। लेकिन दोनों की हालत नाजुक होने की वजह से भोपाल रैफर किया।

ओर फोड़ डाले बस के कांच

उल्लेखनीय है कि घटना को लेकर गुस्साए लोगों ने बस के कांच फोड़ने के साथ ही ड्रायवर की धुनाई कर दी थी। इस मौके घटनास्थल पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस बल ने गुस्साए लोगों को शांत कर बस को जप्त कर उसे थाने लेकर आए थे।

चालक के विरूद्ध केस दर्ज

मृतिका कांतिबाई मूल रूप से रहटगांव की रहने वाली हैं। देर रात शव को अस्पताल की मर्चुरी में रखा गया। शनिवार सुबह शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

182 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!