प्रेक्षक ने मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए मतगणना 3 दिसम्बर को होगी। टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक नरिन्दर सिंह बाली ने बुधवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचकर मतगणना के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने रिटर्निंग अधिकारी महेश बड़ोले के साथ मतगणना हॉल की व्यवस्थाएं देखीं। श्री बाली ने मतगणना स्थल पर साफ-सफाई तथा मतगणना कक्षों में पर्याप्त प्रकाश व विद्युत की निर्बाध व्यवस्था के लिए निर्देश दिए। उन्होने मतगणना स्थल पर सीसीटीवी के कैमरे पर्याप्त संख्या में लगाने के लिए कहा। प्रेक्षक श्री बाली ने निर्देश दिए कि मतगणना स्थल पर कोई भी व्यक्ति बिना परिचय पत्र के प्रवेश न करे, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होने मतगणना स्थल पर अधिकारी कर्मचारियों के प्रवेश के लिए अलग मार्ग तथा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के लिए अलग मार्ग सुनिश्चित करने के लिए भी कहा।

75 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!