बुजुर्ग महिला ने खाया जहर, मौत  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। शहर में बुधवार को एक बुजुर्ग महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नगर स्थित कुंजबिहार कॉलोनी में रहने वाली देवकी बाई उम्र 65 साल ने रविवार रात अपने घर में जहरीली दवाई खा ली, तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने तत्काल उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान बुधवार सुबह चार बजे उसकी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग के दो बेटे और तीन बेटियां है। सभी की शादी हो चुकी है। फिलहाल जहर खाने के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस महिला के परिजनों से पूछताछ कर रही है।

84 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!