राठौर समाज के मांगलिक भवन निर्माण का भूमिपूजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। छीपानेर रोड स्थित राठौर समाज के नवीन मांगलिक भवन निर्माण का बुधवार को भूमिपूजन जिला अध्यक्ष शिवनारायण राठौर द्वारा किया गया। इस दौरान सामाजिक बंधु एवं समिति के सदस्यगण भी मौजूद रहे। भूमिपूजन में आए हुए सामाजिक बंधुओ द्वारा नवीन भवन निर्माण के लिए दानराशि भी दी गई। समाज के अध्यक्ष शिवनारायण राठौर ने अपने माता-पिता की स्मृति में 51 हजार रुपए देने की घोषणा की। पूर्व जिला अध्यक्ष पूनमचंद राठौर ने भी अपने माता-पिता की स्मृति में 51 हजार, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं जिला संगठन मंत्री अशोक राठौर ने 51 हजार, क्षेत्रीय संगठन के जिला सचिव नागेश पिता नत्थूलाल राठौर ने 51 हजार, जिला प्रचार मंत्री मुकेश पिता मधुकर राठौर ने 51 हजार रुपए की राशि देने की घोषणा की। इसके साथ ही दिलीप राठौर, अशोक राठौर, लक्ष्मीनारायण राठौर एवं राजेश राठौर ने अपने पिता की स्मृति में 11-११ हजार रुपए भवन निर्माण में देने की घोषणा की गई। सामाजिक बंधुओ द्वारा सामाजिक भवन निर्माण के लिए दी गई दान राशि के लिए समाज के अध्यक्ष शिवनारायण राठौर एवं समिति ने उनका आभार व्यक्त किया है।

123 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!