स्मार्ट इंटरएक्टिव बोर्ड एवं कंप्यूटर लैब का शुभारंभ

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर में सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान भोपाल द्वारा प्रदत 10 स्मार्ट इंटरएक्टिव बोर्ड एवं कंप्यूटर लैब का उद्घाटन नगर बाल विकास समिति अध्यक्ष जगदीश टांक एवं विद्यालय के व्यवस्थापक सचिव आलोक जैन ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य विनय शर्मा के ने बताया कि हरदा नगर का एकमात्र विद्यालय जिसमें उच्चतम नवीनतम तकनीक से अध्ययन कराने हेतु डिजिटल रूप से सुसज्जित 10 नवीनतम कंप्यूटर एवं स्मार्ट इंटरएक्टिव बोर्ड 10 कक्षों में अध्यापन संभव हो सकेगा। उद्घाटन समारोह का समापन अतिथियों का आभार व्यक्त कर किया गया।

148 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!