प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर नहीं हो रही गर्भवती महिलाओं की जांच

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, करताना। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नौसर में पिछली करीब दो माह से लैब टैक्नीशियन नहीं होने से गर्भवती महिलाओं सहित अन्य मरीजों की आवश्यक जांच नहीं हो पा रही है। उन्हें जांच कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टिमरनी या फिर जिला अस्पताल जाना पड़ता है। इसके आलावा मरीजों को शहरों में स्थित प्राइवेट पैथालाजी लैब पर जाकर मनमानी कीमत देकर जांच कराने को मजबूर होना पड़ रहा है। लेकिन इस दिशा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्वास्थ्य केन्द्र पर पैथालाजी लैब टैक्नीशियन के पद पर कोई पदस्थ नहीं होने से पिछले कई महिनों से मरीजों जांच कराने के लिए परेशान होना पड़ता है। केन्द्र पर रोजाना इलाज कराने के लिए करीब 15 से 20 मरीज आते हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से आसपास के करीब 35 गांव जुड़े हुए हैं, जो अपना इलाज कराने के लिए पहुंचते हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य केन्द्र पर अपना चैकअप कराने पहुंची गर्भवती महिलाओं की पैथालाजी संबंधी जांच नहीं हो सकी। जिसके आभाव में महिलाओं को जांच कराने के लिए टिमरनी हरदा जाना पड़ा।

केन्द्र पर होने वाली 45 प्रकार की जांचे बंद

नौसर गांव में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पिछले दो माह से लैब टैक्नीशियन नहीं होने से पैथालाजी लैब में होने वाली जांचे नहीं हो पा रही हैं। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य केन्द्र पर करीब 45 प्रकार की पैथालाजी संबंधी जांचे जैसे शुगर, मलेरिया, सीबीसी टीवी सहित अन्य जांचे होती थी। जो वर्तमान में नहीं हो पा रही है। केन्द्र से आसपास के गांव करताना, गोदड़ी, काथडी, पुरा, गोंदागांव, गंगेश्वरी, नयागाव, गोंदागांव कला, तजपुरा, लछौरा शमशाबाद, रूंदलाय, गुल्लास सहित अन्य गांव के ग्रामीण इलाज एवं जांच कराने के लिए केन्द्र पर पहुंचते हैं, लेकिन जांच नहीं होने से उन्हें वापस लौटना पड़ता है।

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से जुड़े है 5 उप स्वास्थ्य केंद्र

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से 5 उप स्वास्थ्य केन्द्र जुड़े हुए। इन उप स्वास्थ्य केंद्रों पर पैथालाजी जांच संबंधी सुविधा नहीं होने से उप स्वास्थ्य केंद्र से मरीजों को जांच हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौसर भेजा जाता है। लेकिन केन्द्र पर भी लैब टैक्नीशियन के आभाव में जांच नहीं होने से गर्भवती महिलाओं सहित अन्य मरीजों को जांच कराने के लिए टिमरनी हरदा जाना पड़ता है। पैथालाजी कमरे में जांच संबंधी मशीने जांच में उपयोग में आने वाले कैमिकल तो मौजूद हैं, पर लैब टैक्नीशियन नहीं हैं। जांच नहीं होने से गर्भवती महिलाओं को परेशान होना पड़ता है।

इनका कहना हैं….

लैब टैक्नीशियन नहीं होने के संबंध में वरिष्ट अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

डॉ.केशरी प्रसाद, प्रा. स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी नौसर

Views Today: 2

Total Views: 140

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!