अज्ञात कारणों से युवक की मौत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के रूपीपरेटिया में एक किसान के खेत में मजदूरी करने वाले 20 वर्षीय युवक की अज्ञात कारणों से मौत हो गई। बुधवार सुबह जिला अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रहटगांव थाना क्षेत्र के केली गांव का रहने वाला रविन्द्र पिता नारायण काजले 20 वर्ष रूपी परेटिया में अपनी पत्नी के साथ रहकर मजदूरी कर रहा था। मंगलवार शाम को जब वह खेत में निदाई करने के बाद अपने घर लौट रहा था। इस दौरान बीच रास्ते में वह चक्कर खाकर गिर गया। जिसके बाद उसे खेत मालिक और ग्रामीण जिला अस्पताल लेकर आए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के मुताबिक सम्भवत: मृतक को मिर्गी का दौरा आने के दौरान हार्ट अटैक आया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

106 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!