3 दिसंबर को होगी मतगणना, कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। विधानसभा चुनाव को लेकर 3 दिसम्बर को मतों को गिनती होगी। जिसके लिए शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मतगणना स्थल बनाया गया है। जॉइंट कलेक्टर केसी परते ने बताया कि हरदा विधानसभा के वोटों की गिनती 14 टेबलों पर 20 राउंड में होगी। वहीं टिमरनी विधानसभा की गिनती 14 टेबलों पर 18 राउंड में की जाएगी। हर टेबल पर तीन कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि कम मतदान केंद्र होने से सम्भवत: टिमरनी विधानसभा के परिणाम सबसे पहले आएंगे। मतगणना की शुरुआत पर सबसे पहले तीन टेबल पर हरदा और दो टेबलों पर डाक मत पत्रों से मतगणना होगी।

8 बजे से शुरू होगी मतगणना

जिले की दोनों विधानसभा में 3 दिसंबर को सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होगी। सबसे पहले आधा घंटे तक पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी। इसके बाद सुबह 8.30 बजे निर्धारित टेबलों पर ईवीएम से वोटों की गिनती शुरू की जाएगी। ईवीएम के साथ वीवीपैट की गिनती भी होगी।

कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण

मतगणना को लेकर 170 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। वीवीपैट और ईवीएम से किस तरह गिनती की जाएगी। इसके लिए मंगलवार को उत्कृष्ट विद्यालय में 170 कर्मचारियों को मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। कर्मचारियों के अलावा अधिकारियों की ड्यूटी मतगणना को लेकर लगाई गई हैं। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी लगाया जाएगा। पॉलिटेक्निक कॉलेज में ईवीएम जमा होने के बाद सुरक्षा कड़ी कर दी है। बिना आई कार्ड के कर्मचारियों या राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

Views Today: 2

Total Views: 80

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!