तापमान में आई गिरावट, सुबह 9 बजे के बाद खुलेंगे स्कूल  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। तापमान में लगातार गिरावट के कारण कक्षा नर्सरी से कक्षा 5वीं तक के स्कूलों का संचालन प्रात: 9 बजे के पूर्व नहीं होगा। इस संबंध में कलेक्टर ऋषि गर्ग ने आदेश जारी कर दिये है। जिला शिक्षा अधिकारी एलएन प्रजापति ने बताया कि यह आदेश सरकारी स्कूलों के साथ-साथ अनुदान प्राप्त स्कूल, अशासकीय, सीबीएसई व माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश से मान्यता प्राप्त स्कूल, नवोदय विद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय सहित सभी तरह के प्राथमिक स्कूलों पर लागू रहेगा।

204 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!