अनोखा तीर, हरदा। रहटगांव थाना क्षेत्र के टेमागांव चौकी के पास हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल है। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार दोपहर को वनग्राम गोराखाल का रहने वाला रामभरोस पिता लच्छू कमल उम्र 50 साल अपने साथी रामगोपाल पिता रामकरण कोरकू के साथ बैंक के काम से टेमागांव आया हुआ था। जहां से वापस लौटने के दौरान नांदवाकुटी के पास सड़क पार करने के दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें रामभरोस कमल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उसका दूसरा साथी रामगोपाल कोरकू को हाथ पैरों में गंभीर चोटें आई है। जिसे टिमरनी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मौका पंचनामा तैयार कर मृतक के शव का टिमरनी अस्पताल में पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।

