स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं में उत्कृष्ट पहल के लिए डॉ.रचना दुबे पुरस्कृत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की उत्कृष्ट पहल के लिए मध्यप्रदेश की डॉ. रचना दुबे को इंटरनेशनल पब्लिक रिलेशन फेस्टिवल में नेशनल पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन्हें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं में आउटस्टेन्डिंग इनीशिएटिव फॉर प्रमोटिंग मेडिकल एण्ड हैल्थ केयर सर्विसेस श्रेणी के अंतर्गत प्रदान किया गया है। पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया ने महिलाओं स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मध्यप्रदेश स्वास्थ्य सूचना शिक्षा संचार ब्यूरो की संचालक सह इनफर्टिलिटी एवं सर्वाइकल कैंसर प्रिवेंशन क्लीनिक की प्रभारी डॉ.रचना दुबे को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया है। यह पुरस्कार 27 नवंबर को डॉ.भीमराव अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर दिल्ली में एक प्रतिष्ठित कार्यक्रम में प्रदान किया गया।डॉ. रचना दुबे, प्रभारी हैल्थ एण्ड वैलनेस सेन्टर, जेपी चिकित्सालय भोपाल, महिलाओं में जो कि एक लाइफस्टाइल डिस्आर्डर है का हॉलिस्टिक ट्रीटमेंट प्रदान कर रही हैं, जो महिलाओं के प्रजनन, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। इनमें से कई लड़कियों को अनियमित मासिक धर्म, हार्मोनल असंतुलन, अनचाहे बाल, मुंहासे, मोटापा, मूड स्विंग्स, तनाव एवं गर्भधारण करने में कठिनाई होती है, जिसका असर उनके सामाजिक जीवन और शिक्षा पर भी पड़ता है। डॉ.रचना दुबे ने अपने अभिनव प्रयासों से दवाओं के साथ-साथ पीसीओएस की समस्या से समग्र रूप से निपटने के लिए संपूर्ण आहार, मानसिक स्वास्थ्य एवं एंथ्रोपोमैट्रिक मापदंडों के आकलन हेतु हैल्थ मूल्यांकन प्रारुप भी तैयार किया है। अभी तक 2000 लड़कियां एवं महिलाएं लाभान्वित हो चुकी है तथा स्कूल एवं कॉलेजेस में पीसीओएस जागरुकता शिविरों का आयोजन कर किशोरियों में जागरुकता बढ़ाई है।

397 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!