पुरातत्व स्मारक विषय पर होगी निबंध, पेंटिंग प्रतियोगिता  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। पुरातत्व, अभिलेखागार और संग्रहालय संचालनालय मध्य प्रदेश में विश्व धरोहर सप्ताह के तहत 19 से 25 नवंबर 2023 तक राज्य के संग्रहालयों और स्मारकों में आकर्षक कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। 18-30 वर्ष के युवाओं को अवसर प्रदान करने के लिए भाग लेने के लिए निदेशालय एक आनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इसके अलावा पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। दोनों प्रतियोगिताएं पुरातत्व, अभिलेखागार और संग्रहालय संचालनालय मध्य प्रदेश के अधीन पुरातत्व स्मारक विषय पर आयोजित की जा रही है। शीर्ष 3 स्थान हासिल करने पर विजेताओं को क्रमश: 10 हजार, 5 हजार और 3 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा शीर्ष 10 उम्मीदवारों में से अन्य 7 प्रतिभागियों को प्रत्येक को 1 हजार का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। परिणाम 15 दिसंबर 2023 को घोषित किया जाना तय है। निबंध लेखन प्रतियोगिता 30 नवंबर 23 को होगी। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता 10 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। भाग लेने के लिए प्रतिभागी वेबसाईट पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।

327 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!