रेलवे ट्रैक पर गंभीर हालत में मिला युवक

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। सोमवार रात चारखेड़ा के पास एक युवक रेलवे ट्रैक पर गम्भीर हालत में पड़ा मिला, जिसे आरपीएफ व सिटी कोतवाली पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। आरपीएफ के एएसआई रूपेंद्र बुवाड़े ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर पेट्रोलिंग कर रहे गैंगमैन को चारखेड़ा रेलवे स्टेशन के पास एक युवक गम्भीर हालत में रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर जाकर एम्बुलेंस से घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। उन्होंने बताया कि युवक के पास मिले मोबाइल से उसके परिजनों से संपर्क किया गया। जिसमे उसकी पहचान महाराष्ट्र के जलगांव के निवाली निवासी एजाज पिता नईम खान उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह बीते तीन चार दिनों से अपने घर से बिना बताए कही चला गया था। युवक को ट्रेन से गिरने की वजह से सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गम्भीर चोटें आई है। जिसके चलते वह फिलहाल बोलने की स्थिति में नहीं है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

303 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!