प्राइवेट डॉक्टर ने की आत्महत्या

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। टिमरनी में 35 वर्षीय प्राइवेट डॉक्टर ने सुसाइड कर लिया। मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टिमरनी में रहने वाले डॉ.संतोष सिन्हा का बेटा विप्लव सिवनी मालवा में प्राइवेट प्रैक्टिस करता था। मृतक के पिता डॉ.संतोष ने बताया कि उनके बेटे का रात साढ़े 9 बजे फोन आया और बोला कि बैंक से लिए लोन को लेकर काफी परेशान हूं। तब मैंने उसे घर आने को कहा और कहा कि जो भी होगा देख लेंगे। फिर फोन कट हो गया। वहीं जब वह देर रात को घर पहुंचा तो उसकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने बताया परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर्स ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। विप्लव ने कोई जहरीली पदार्थ खाया था। टीम ने मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों को लेकर जांच शुरू की है।

94 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!