अनोखा तीर, हरदा। मंगलवार शाम को हरदा और पलासनेर के बीच रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला। पुलिस को अप ट्रैक से गुजर रही मालगाड़ी के चालक ने स्टेशन के ट्रैक पर क्षत विक्षत शव पड़े होने की सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो अप ट्रैक पर एक युवक का शव क्षत -विक्षत अवस्था में पड़ा मिला। युवक के पास मिले आधार कार्ड में रामशंकर पिता राकेश उम्र 22 साल निवासी भमोरी थाना हंडिया होना पाया गया है। पुलिस ने शव के पास मिले मोबाइल से संपर्क कर शव की शिनाख्त के लिए बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर को मृतक के बड़े भाई की दो महीने की बच्ची की मौत हो गई थी। फिलहाल पुलिस ने शव को मर्चुरी में रखा है। बुधवार सुबह शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Views Today: 2
Total Views: 82

