युवाओं ने संविधान की 75वीं वर्षगांठ मनाई

 

अनोखा तीर, हरदा। समुदाय में संविधान दिवस का जश्न बनाने व लोगों में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सम्पूर्ण भारत में हर दिल में संविधान अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत हमारें क्षेत्र से सिनर्जी संस्थान भी लोगों में संविधान के प्रति जागरूकता के लिए सिराली के 150 युवाओं द्वारा जश्न-ए-संविधान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ‘हम सब भारतीय हैÓ संगीत के माध्यम से की गई। उसके बाद रोशनी, हेमा, श्वेता, शिवानी गु्रप, कनक ओर रागिनी, किंजल, अम्बे, श्रद्धा, प्राथना, अमन, सोनम, हर्षिता, नितिन ओर समूह, अमन पवन ओर समूह ने अपनी डांस, नाटक, कविता की प्रस्तुतियों के माध्यम से संविधान को लोगो तक पहुंचाने का प्रयास किया। आज हमारे समुदाय में यह एक बड़ी भ्रांति है। कुछ लोगों का मानना है कि संविधान किसी एक वर्ग के लिए बना हुआ है ओर इस भ्रांति के कारण कुछ वर्ग इसके खिलाफ बात करते हंै। वहीं समुदाय का एक वर्ग ये मानता है कि संविधान सिर्फ डॉ.भीमराव अंबेडकर द्वारा लिखा है। लेकिन सच यह है कि हर वर्ग, जाति, विचारधारा, लिंग, पेशे, राजनैतिक दल, क्षेत्र के 299 लोगों ने 2 साल 11 माह 17 दिन लगातार चर्चा कर हर व्यक्ति के विषय में विचार कर संविधान का निर्माण किया है। इसमे पूरी प्रक्रिया में 15 महिलाएं भी शामिल रही है। कई लोगों का मानना है संविधान का उद्देश्य हम भारत के लोगों को न्याय, समता, स्वतंत्रता और भाईचार के साथ रहना सिखाता है।

Views Today: 2

Total Views: 128

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!