समितियों में यूरिया की किल्लत, भटक रहे किसान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, मसनगांव। जिले की समितियों में यूरिया का अभाव होने से किसान खाद के लिए भटक रहे हैं। रबी सीजन की मुख्य फसल गेहूं चना तथा मक्का में डालने वाला उर्वरक यूरिया की मांग बनी हुई है, लेकिन समितियां में यूरिया उपलब्ध नहीं होने से किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। बताया जाता है कि प्रशासन के द्वारा समितियों के ऊपर अधिक कर्ज होने की वजह से खाद उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, जबकि किसानों को खाद की आवश्यकता है। खाद के अभाव में किसान समितियां के चक्कर काटने को मजबूर हो रहे हैं। डीएमओ के द्वारा दो गाड़ी यूरिया दिया गया था। जिसमें किसानों को पांच बोरी के हिसाब से दिया गया। इसके बावजूद कई किसान खाद लेने से वंचित रह गए। समिति के सहायक प्रबंधक अखिलेश पाटिल ने बताया कि जिला सहकारी समिति के द्वारा जितना खाद दिया जा रहा है उतना किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है। पिछले दिनों दो गाड़ी खाद की आई थी। पांच बोरी के हिसाब से प्रति किसान को दे दिया गया और यूरिया उपलब्ध होगा तो किसानों को दिया जाएगा। जिन किसानों को यूरिया की अधिक आवश्यकता है वह डीएमओ हरदा जाकर नगद में खाद ला सकते हैं। वहीं किसानों ने शासन से मांग की है कि समिति के माध्यम से किसानों को नगद में यूरिया उपलब्ध कराया जाए, जिससे समय पर फसलों में यूरिया का छिड़काव हो सके।

Views Today: 2

Total Views: 286

Leave a Reply

error: Content is protected !!