अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस मनाया

 

अनोखा तीर, सोडलपुर। ग्राम छिदगांव तमोली कराटे सेंटर लाइब्रेरी पुस्तकालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया। तिनका सामाजिक संस्था के कोषाध्यक्ष अनिल मल्हारे ने बताया कि कराते खिलाड़ियों ने महिला हिंसा को कम करने के लिए महिलाओ को जागरूक करने के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता में चित्र उकेरे। महिलाओं को बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और उनके प्रति हिंसा पर रोक लगाने के लिए लोगों में लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता फैलाना है और इसके तहत लोगों का समर्थन जुटाना है। जिससे महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा को खत्म किया जा सके। भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में महिलाओं के प्रति हिंसा के मामले कमी नहीं हो रही है। कोई भी राज्य, क्षेत्र या समुदाय ऐसा नहीं है, जहां महिलाओं के खिलाफ हिंसा की घटना न हुई हो। घर हो या ऑफिस, हर जगह महिलाओं के प्रति भेदभाव और उत्पीड़न के मामले दिख ही जाते हैं। महिलाएं और लड़कियां समाज की कई कुरीतियों का शिकार होती जा रही हैं, चाहे वो घरेलू हिंसा हो या शारीरिक और मानसिक यातनाएं। इसी भेदभाव को खत्म करने के लिए हर वर्ष 25 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम में जशोदा बाई मल्हारे, शोभा बाई ढोके, संगीता बाई मल्हारे, मोनिका ढोके, गायत्री बाई ढोके, रेखा बाई ढोके, रंजना बाई चौरे आदि महिलाएं उपस्थित रही।

Views Today: 2

Total Views: 150

Leave a Reply

error: Content is protected !!