मौसम में परिवर्तन, होने लगा ठंड का एहसास

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, रहटगांव। क्षेत्र में लंबे समय बाद मौसम में तेजी से परिवर्तन हुआ। जिससे अब रात और दिन में काफी मौसम ठंडा हो गया है। पारे में आई गिरावट से मौसम में परिवर्तन होने से सर्द हवाओं ने लोगों को गर्म कपड़े बाहर निकालने पर मजबूर कर दिया। वहीं ठंड तेजी से पढ़ने पर गर्म कपड़े रजाई कंबल का कारोबार भी जोर पकड़ने लगा है। साथ ही चाय-काफी, गराड़ू, भजिए आदि के ठेलों पर भीड़ बढ़ गई है। लोग ठंड का भरपूर आनंद लेने के लिए शाम को लुत्फ उठा रहे हैं। कुल मिलाकर लोगों को जिस ठंड का इंतजार था उसकी कमोबेश शुरूआत हो गई है। वहीं कुछ स्थानों पर फसलों के लिहाज से फायदा है।

128 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!