संत शिरोमणि नामदेव महाराज की जयंती मनाई

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। शहर के विट्ठल मंदिर में नामदेव समाज द्वारा संत शिरोमणि नामदेव महाराज की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विधि विधान से हवन पूजन कराया गया। समाज के महिला-पुरुषों ने हवन में आहुतियां देकर पूण्य का लाभ लिया। उसके बाद महाआरती कर प्रसादी वितरित की गई। समाज के अध्यक्ष नारायण नामदेव ने बताया कि आज देव उठनी ग्यारस पर नगर के विट्ठल मंदिर में संत शिरोमणि नामदेव महाराज की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर बीते वर्ष की सभी सामाजिक गतिविधियों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। वही सभी सामाजिक बंधुओं ने संगठित रहकर समाज उत्थान के साथ साथ समाज के सभी बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान करने का संकल्प लिया गया।

237 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!