आंवला वृक्ष के नीचे पूजन कर मनाई आंवला नवमी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, सिराली। मंगलवार को नगर में महिलाओं के द्वारा आंवला वृक्ष के नीचे कच्चे सूत, धूप दीप से पूजन कर परिक्रमा लगाई। पूजन उपरांत वृक्ष के नीचे बैठकर प्रसादी ग्रहण की। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को महिलाओं के द्वारा यह व्रत पारंपरिक तरीके से मनाया जाता है। अक्षय स्वास्थ्य की कामना से गुणकारी औषधि के वृक्ष आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर पूजन अर्चन कर अक्षय स्वास्थ्य की कामना की जाती है। साथ ही महिलाएं एक दूसरे को श्रृंगार सामग्री भेंट करती हैं।

87 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!