विधानसभा चुनाव के सफल आयोजन पर हुआ सामुहिक भोज

 

अनोखा तीर, रहटगांव। स्थानीय थाना परिसर में मंगलवार को थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा द्वारा सफल चुनाव संपन्न करने के बाद एक आयोजन किया गया। जिसमें भोजन व्यवस्था भी रखी गई और पुलिस विभाग की टीम के साथ राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी और सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ सामूहिक चर्चा के साथ सामूहिक भोजन किया और 17 नवंबर को चुनाव में जो सभी का सहयोग रहा उस पर थाना प्रभारी श्री शर्मा द्वारा सभी को धन्यवाद दिया। बताया कि सभी के लगातार काम करने से यह मतदान का महाकुंभ आसानी से हो गया और क्षेत्र में बगैर किसी वाद विवाद के चुनाव संपन्न हुआ। सभी ने एक दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर टिमरनी एसडीओपी आकांक्षा तलया, नायब तहसीलदार रश्मि धुर्वे सहित अन्य मौजूद रहे।

96 Views

Leave a Reply