नर्मदापुरम ने जीता हैंडबॉल का फाइनल मैच

 

अनोखा तीर, हरदा। हैंडबॉल की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नर्मदापुरम टीम ने फाइनल मैच जीत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसमें विजन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल हरदा की कक्षा नौवीं के छात्र उद्धव माहेश्वरी एवं प्रणव मालवीय ने उच्च स्तरीय प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। स्कूल डायरेक्टर डॉ.आरके दोगने ने विजयी प्रतिभागियों को सफलता के लिए बधाई दी है। वहीं प्रिंसिपल देव सोनी और खेल शिक्षक गौतम विश्वकर्मा ने हर्ष व्यक्त किया।

89 Views

Leave a Reply