महर्षि ज्ञानपीठ परिसर में किया पौधरोपण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। महर्षि ज्ञानपीठ स्कूल परिसर में पौधरोपण अभियान के तहत विभिन्न प्रजाति के लगभग १०० पौधों का रोपण किया जाएगा। जिसमें लगभग 60 पौधे छायादार होंगे। अभियान की शुरुआत सोमवार को सुभाष प्रधान, योगेश मालवीय, आनंद मोहन महागाय, अशोक गुप्ता, डॉक्टर झिलेश यादव, शिवम भायरे, योगेश अग्निहोत्री, रुपेश शर्मा, योगेश मालवीय एवं संस्था की शिक्षिका आशिफा कुरेशी, जहीर खान, निधि यादव एवं संचालक दीपक सिंह राजपूत ने की। इस दौरान सुभाष प्रधान ने बच्चों को वृक्षारोपण का महत्व समझाया। डॉक्टर जिलेश यादव ने बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जानकारी दी और बताया सुबह सूर्योदय से पहले उठने से मन मस्तिष्क स्वस्थ रहता है। संस्था में प्रतिदिन पौधारोपण होगा। अलग-अलग वर्ग के प्रतिष्ठित लोगों को बुलाकर अलग-अलग क्लास के बच्चों के साथ पौधारोपण किया जा रहा है। बच्चों को पौधे की देखरेख की जिम्मेदारी दी जा रही है। इस अभियान में बच्चे भिन्न-भिन्न समाज के प्रबुद्धजनों से मिलकर शिक्षा के साथ-साथ नैतिक ज्ञान भी अर्जित कर रहे हैं।

Views Today: 2

Total Views: 62

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!