अनोखा तीर, हरदा। निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए मतगणना 3 दिसम्बर को होगी। मतगणना कार्य के लिए गणना सहायक, माइक्रो ऑब्जर्वर व गणना सुपरवाइजर्स की नियुक्ति कर दी गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग ने बताया कि मतगणना कार्य में संलग्न सभी अधिकारी कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इन अधिकारी कर्मचारियों का प्रशिक्षण 22 नवम्बर को होगा। उन्होने बताया कि यह प्रशिक्षण डॉ. भीमराव अम्बेडकर उत्कृष्ट विद्यालय हरदा में दो शिफ्टों में होगा। पहली शिफ्ट में प्रात: 11 से 1 बजे तक तथा दूसरी शिफ्ट में दोपहर 2 से 4 बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
84 Views





