खो-खो प्रतियोगिता का ट्रायल 23 नवंबर को

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। खो खो कल्याण संघ के संयुक्त सचिव भूपेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि सब जूनियर बालक बालिका ओपन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 3 दिसंबर से 7 दिसंबर तक जबलपुर में आयोजित की जाएगी। जिसको लेकर जिला टीम का चयन होना है। जो खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहता है वह सिलेक्शन ट्रायल के लिए 23 नवंबर को 3 बजे नेहरू स्टेडियम ग्राउंड पर उपस्थित रहे। खिलाड़ी अपने साथ जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड लेकर आएं। ट्रायल कोच मोनिका कुशवाहा और सचिन बरखडे द्वारा ली जाएगी

289 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!