अनियंत्रित होकर पलटी कार, महिला की मौत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। मंगलवार सुबह 8 बजे हरदा से सलकनपुर दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर भुवनखेड़ी गांव के पास पलट कर खेत में जा गिरी। दुर्घटना में एक महिला की जिला अस्पताल लाने के दौरान मौत हो गई है। वहीं 7 लोग बुरी तरह घायल हो गए। जिनमें से एक महिला की हालत नाजुक है, जिसे इंदौर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार हरदा के पीलियाखाल में रहने वाले एक परिवार के सदस्य और उनके घर आए मेहमानों के साथ सलकनपुर देवी दर्शन के लिए कार से जा रहे थे। कार दीपक कैथवास चला रहा था। उसके साथ ही कार में सुनीता, वर्षा, अन्नू बौरासी और उनके रिश्तेदार सीमा, चंदा, सकुन बाई और उनकी बेटी रिक्की बैठी थी। इस दौरान ग्राम भुवनखेड़ी के समीप मोढ़ पर हादसा हो गया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस से तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। बीच रास्ते में हादसे में घायल सुनीता कैथवास की मौत हो गई है। वही सकुन की हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टर्स ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया है। घटना में कार चला रहे दीपक को सिर और सीने में चोटें आई है। जिसे जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

235 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!