विश्व का कल्याण चाहने वाला धर्म सनातन धर्म है : पं. जोशी

अनोखा तीर, हरदा। नगर की शर्मा कॉलोनी में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के तीसरे दिन पंडित सुशील जोशी ने कहा कि दुनिया में मात्र सनातन धर्म ही ऐसा धर्म है जो सबका कल्याण चाहता है, सबका मंगल चाहता है। यह किसी भी धर्म, मजहब की बुराई नहीं है, लेकिन सनातन धर्म चींटी से लेकर हाथी तक, सर्प से लेकर शेर तक, सब पर दया का भाव रखता है। सब में ईश्वर का भाव रखता है। सियाराममय सब जग जानी। कथा प्रसंग में सृष्टि वर्णन, कर्दम देवहूति, कपिल देव देवहूति प्रसंग सुनाया गया। माता देवहूति को कपिल भगवान ने सांख्य शास्त्र का दिव्य ज्ञान देते हुए समझाया कि संसार में सुख नहीं है। परम सुख प्राप्त करने की इच्छा है परम आनंद की इच्छा है तो वह संतो के चरणों में और भगवान के भजन से ही प्राप्त होगा। संसार में जहां भी हमने सुख की इच्छा की आशा की वहां से दुखी ही प्राप्त होता है। सुख की आशा केवल भगवान से ही रखो। वहां से कभी निराशा नहीं मिलेगी। मनुष्य मात्र को संसार के कार्य करते हुए आत्मकल्याण के बारे में भी विचार करते रहना चाहिए। मनुष्य जीवन भगवान की सबसे बड़ी कृपा है, सबसे बड़ा वरदान है। संसार के सारे दुख सहन हो सकते हैं, लेकिन 84 का दुख सहन नहीं होगा। भगवान का भजन करते रहें।

Views Today: 2

Total Views: 40

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!