विडंबना…. वाहनों की टक्कर से तिरछे हुए पोल, झूल रही केबल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। शहर में बेतरतीब तरीके से खड़े विद्युत पोल हादसे को खुला आमंत्रण दे रहे हैं। शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण अंचलों में यह तस्वीर साफ देखी जा सकती है। जहां संबंधित विद्युत महकमे का उदासीन रवैया उजागर होगा। वहीं व्याप्त अव्यवस्थाओं के कारण लोगों को असुविधाओं से अलग गुजरना पड़ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के खंडवा बायपास स्थित वेयरहाउस के सामने एक करीब एक साल पहले अज्ञात वाहन की टक्कर से विद्युत पोल तिरछा हो गया था। ऐसा ही एक घटनाक्रम कुछ कदम पीछे एक अन्य पोल के साथ भी हो चुका है। जहां रात 9 बजे के आसपास तेज रफ्तार ट्रेक्टर पोल से जा टकराया था। गनीमत रही कि उस समय वहां कोई मौजूद नही था, अन्यथा हादसा बड़ा रूप लेने में देर नही करता। उक्त घटना में विद्युत पोल नीचे से झुक गया है। लगातार दो विद्युत पोल प्रभावित होने के कारण केबल झूलना लाजमी है। इस संबंध में स्थानीय रहवासियों ने कहा कि पोल झुकने के बाद से अप्रिय घटना का डर बरकरार है। क्योंकि, जिस जगह पर पोल तिरछा हुआ है, उसके ठीक सामने कॉलोनी की मेन एन्ट्री है। जहां बड़े अथवा ऊंचे वाहनों की आवाजाही दौरान केबल टकराने की आशंका बनी हुई है। उन्होंनें सुरक्षा की दृष्टि से इसके सुधार की अपेक्षा जताई है।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी यही आलम

ऐसी ही एक घटना ग्राम अतरसमा में घटित हुई। जब, फसल कटाई दौरान हार्वेस्टर विद्युत पोल से टकरा गया। जिसके चलते कुल दो पोल नीचे की तरफ झुक गए थे। उनका भी अब तक कोई सुधार कार्य नही हुआ है। जिसके चलते संबंधित किसान को समय-समय पर समस्या से दो-चार करना पड़ता है।

पोल से टच हुईं घर की छत

इसी तरह शहर के विभिन्न वार्डो में विद्युत पोल घर की दीवार व छत से टच हो गया है, जो कहीं ना कहीं अप्रिय हादसे की राह है। जिस पर ना तो विभाग ध्यान दे रहा है और ना ही संबंधित घर मालिक इसको लेकर सचेत हैं। यह नजारा टंकी मोहल्ला, एलआईजी स्थित छोटी नहर समेत अन्य जगह विद्युत पोल सुरक्षित नही दिखेंगे।

191 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!