अनोखा तीर, हरदा। गौपाष्टमी के अवसर पर सोमवार को गौपालकों ने गौमाता की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। इसे पहले घरों घर पूजा का विशेष इंतजाम किया गया था। गौशाला को जहां फूलमाला से सजाया गया, वही मैया का स्नान कराकर उन्हें रंग-रोगन किया गया। इन सबके बीच गौसेवकों के घर भक्तिभाव का वातावरण देखने को मिला। इस मौके पर परिवारजनों ने संयुक्त रूप से गौमाता को कूकू – चावल लगाया, साथ ही गौमाता को व्यंजनों का भोग को भी लगाया। अंत में सभी ने मैया की आरती उतारकर घर-परिवार में सुख,संतति, यश एवं वैभव की कामना की। जानकारी के अनुसार गौपाष्टमी के मौके पर क्षेत्र के गौपालकों के अलावा सभी गौसेवक इस दिन अपने घर अथवा गौशाला पहुंचकर पूजा व सेवाकार्य में सहभागी बनते हैं।
77 Views

