अनोखा तीर, हरदा। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी हैहय कलचुरी कलार समाज द्वारा अपने ईष्टदेव सहस्त्रबाहु अर्जुन का जन्मोत्सव समाज के मांगलिक भवन ग्वाल नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कलचुरी सेना हरदा की युवा इकाई के प्रमुख गुंजन राय ने बताया कि प्रतिवर्ष कार्तिक शुक्ल सप्तमी को सामाजिक बंधुओ के द्वारा हर्ष उल्लास के साथ सामूहिक रूप से इष्टदेव का पूजन कर भगवान का जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक लोगों ने सहभागिता की।
397 Views

