यह बात गलत है….

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के नई सब्जी मंडी इलाके की है। जहां यह नजारा आम है। जब आवारा मवेशियों के झुंड व्यवस्थाओं पर बुरा असर डालते हैं। वहीं सब्जी विक्रेताओं द्वारा यहां-वहां फेंके जाने वाले कचरे को मवेशी मचा देते हैं। जिसके चलते जगह-जगह गंदगी का वातावरण दिखेगा। जबकि सब्जी मंडी से होकर गुजरे मुख्य मार्ग से अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों का आना-जाना लगा रहता है। वहीं अस्पताल नजदीक होने के कारण यहां व्याप्त गंदगी बुरी तरह खल रही है। सब्जी मंडी में रोजाना खरीददारी के लिए पहुंचने वाले नागरिकों के मुताबिक मुख्य मार्ग समेत उसके ठीक साइड में मवेशियों का जमघट लगा रहता है। जिस वजह से वरिष्ठ नागरिक खासकर महिलाओं को आते-जाते वक्त असुविधा लाजमी है। वहीं दूसरी ओर आवारा मवेशियों की धरपकड़ सहित यहां समुचित साफ-सफाई की व्यवस्था बेपटरी हो चली है। जिसका शहरवासियों पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। इतना ही नही, इसी अव्यवस्था के चलते कई दफा हादसे हो भी चुके हैं। यही कारण है कि लोग दो टूक कहना नही चूकते, कि यह बात गलत है।

Views Today: 2

Total Views: 22

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!