आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के वार्ड क्रमांक ११ एवं 16 के मध्य अन्नापुरा चौराहा है। जहां बीच चौराहें पर अव्यवस्थाओं का अंबार देखने को मिलेगा। दरअसल, यहां जमीन में दबी पाइप लाइन अक्सर क्षतिग्रस्त हो जाती है। जिसका हर बाद सुधार कार्य तो कर दिया जाता है, परंतु महिने दो महिने में फिर वही हाल हो जाता है। स्थानीय दुकानदारों के मुताबिक ऐसी स्थिति में यह कहना गलत नही होगा कि इसमें कहीं ना कहीं कोई तकनीकि बाधा है, जो नपा की जलप्रदाय शाखा के मैदानी अमले की पकड़ से दूर है। जिसके चलते इस समस्या का अब तक स्थानीय समाधान नही हो पाया है। इन सबके बीच अगर सड़क पर निर्माण होता है तो इस पर ध्यान देने की जरूरत है, अन्यथा बार-बार खुदाई के कारण सड़क बदहाल होना लाजमी है। इस बारे में एक अन्य नागरिक ने कहा कि चौराहें से चारों तरफ के लोग आवागमन करते हैं। इसी चौराहें से मुख्य बाजार घंटाघर, खंडवा बायपास, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड की तरफ शॉटकट पहुंचा जा सकता है। ऐसे में यहां से अव्यवस्था को खदेड़ा जाना चाहिये। क्योंकि ऐसी स्थिति को देखकर लोग कहने से नही चूकते, कि यह बात गलत है।
यह बात गलत है….

238 Views




