पदक जीतने उतरेंगे तिनका के अशिन और अंश यादव

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, टिमरनी। तिनका सामाजिक संस्था एवं कराते खिलाड़ी अंश यादव 25 किलो वर्ग भार में एवं आशीन खान माईनस 35 किलो वर्गभार में चयन हुआ है। सब जूनियर राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता के लिए दोनों खिलाड़ी उज्जैन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अर्जित कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयनित हुए है। यह उपलब्धि टिमरनी खिलाड़ियों ने अर्पण साकले के नेतृत्व में अर्जित की है। दोनों ही खिलाड़ी 19 नवम्बर को राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में तालकटोरा स्टेडियम में अपना खेल प्रदर्शन करेंगे। इस उपलब्धि पर मध्यप्रदेश के टेक्निकल डायरेक्टर गौरव सिंधिया, लोकेश प्रधान, तिनका सामाजिक संस्था की मेंटर निधि शर्मा, पूजा हलवासिया ग्रोवर, स्वाति मानकर, तिनका सामाजिक संस्था के अध्यक्ष रितेश तिवारी, सचिव मना मंडलेकर, मोना खरे, अंजली वर्मा, अनुपम सांगुल्ले ने खिलाड़ियो को बधाई दी है। पदक जीत कर लाने हेतु अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की है।

111 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!