सभी मतदाताओं-कार्यकर्ताओ का आभार : कमल पटेल

 

अनोखा तीर, हरदा। हरदा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल ने शुक्रवार को हुए मतदान के लिए सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र के महापर्व विधानसभा चुनाव में मतदाताओ ने अपने विधायक को चुनने के लिए जिस उत्साह से मतदान किया, वह सराहनीय है। भाजपा प्रत्याशी श्री पटेल ने भाजपा के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओ का भी आभार जताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओ ने रात-दिन मेहनत कर चुनाव में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। श्री पटेल ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए निर्वाचन से संबंधित सभी अधिकारियो, कर्मचारियो सहित प्रशासन पुलिस के अधिकारियो, कर्मचारियो का भी आभार व्यक्त किया।

111 Views

Leave a Reply