मतदान करने गए युवक की करंट लगने से मौत, मृतक के परिजनों को दो लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

हरदा- जिले के हंडिया थाना अंतर्गत ग्राम धनगांव मे वोट डालने गए चार युवाओ को करंट लग गया जिसमे एक मतदाता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और पंचायत सचिव सहित अन्य तीन लोग घायल हो गए। पंचायत सचिव अनिल विश्नोई ने बताया ग्राम धनगांव मे बने मतदान केंद्र के पास निर्वाचन आयोग द्वारा टेंट लगवाया गया था जिसे पुलिसकर्मी व अन्य अधिकारीयों द्वारा हटाने को कहा गया। जिसे वहा मौजूद लोगो द्वारा टेंट को उठाकर अन्य स्थान पर लेजाया जा रहा था। टेंट के पाइप पकड कर उठाने के दौरान ऊपर 11 केव्ही के तार से टच हो गया जिससे पंचायत सचिव अनिल विश्नोई सहित अन्य तीन लोगो को करंट लग गया जिसमे सुनील पिता भूरेलाल उम्र 27 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने सभी को हरदा अस्पताल लाये। जहा डॉक्टर ने मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। सचिव का जिला अस्पताल मे व अन्य घायलों का निजी नर्सिंग मे उपचार जारी है।

मृतक के परिजनों को लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

ग्राम धनगांव की प्राथमिक शाला स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 29 में करंट लगने से सुनील पिता भूरेलाल कोरकू निवासी ऊंटपड़ाव की मृत्यु हो गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग ने मृतक के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता रेड क्रॉस से तत्काल स्वीकृत की। कलेक्टर श्री गर्ग ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना के लिए विद्युत वितरण कंपनी के जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Views Today: 2

Total Views: 306

Leave a Reply

error: Content is protected !!