बयान पर बवाल … अध्यक्ष के बयान के बाद सामने आई कोर कमेटी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। सर्वब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेश पाराशर का एक वीडियो वायरल होते ही मामला गर्मा गया। वीडियो में श्री पाराशर एक व्यक्ति के सवालों का जबाव दे रहे हैं, जो सीधे तौर राजनीति से जुड़ा है। यही कारण है कि बयान जारी होने के बाद दूसरे दिन यानि बुधवार को सर्व ब्राह्मण समाज की कोर कमेटी एक्शन में दिखाई दी। उन्होंने तुरंत शहर की एक निजी होटल में प्रेसवार्ता का आयोजन किया। जहां कमेटी के सदस्यों ने अध्यक्ष के बयान को निजी बताया है। साथ ही सामाजिक संगठन के उद्देश्य भी साझा किए। कहा कि सर्व ब्राह्मण समाज का मुख्य ध्येय सामाजिक उत्थान है, जो किसी राजनीतिक दल का समर्थन नही करता है। सर्वब्राह्मण समाज पूरी तरह गैर राजनैतिक है। जिसका राजनैतिक बयान से कोई सारोकार नही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कही गई बातें श्री पाराशर के व्यक्तिगत विचार हैं। यह भी कहा कि समाज का प्रत्येक सदस्य मतदान के लिए स्वतंत्र हंै। सभी अपने-अपने स्व-विवेक से मतदान का हिस्सा बन लोकतंत्र को मजबूत करें, यह उनका स्वतंत्र अधिकार है। प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से कोर कमेटी सदस्य पूर्व अध्यक्ष चन्द्रकांत शुक्ला, कार्यकारी अध्यक्ष ओमप्रकाश पुरोहित, संरक्षक मनोहरलाल शर्मा, प्रदीप पटेल, नितेश बादर, अखिलेश पाराशर, युवा अध्यक्ष सौरभ तिवारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

128 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!