मतदान दल मतदान केन्द्रों के लिए आज होंगे रवाना

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। विधानसभा निर्वाचन के लिए आगामी 17 नवम्बर को मतदान संपन्न होगा। इससे एक दिवस पूर्व 16 नवम्बर को मतदान दलों को निर्वाचन के लिए इवीएम मशीन एवं वीवीपीएट एवं अन्य मतदान सामग्री का वितरण कर पॉलिटेक्निक कॉलेज से संबंधित मतदान केन्द्र के लिए रवाना किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग ने निर्देश दिए हंै कि किसी भी मतदान दल के कर्मचारियों को सामग्री प्राप्त करने के लिए लाइन में न लगना पड़े, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होने हरदा व टिमरनी के रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश दिये है कि प्रत्येक मतदान दल को उसकी निर्धारित सीट पर ही पूरी मतदान सामग्री दी जाए साथ ही मतदान दलों के लिए चाय नाश्ते की व्यवस्था भी व्यवस्थित ढंग से की जाए ताकि मतदान दल के अधिकारी कर्मचारियों को परेशानी न हो। कलेक्टर श्री गर्ग ने बताया कि मतदान दलों को इवीएम व वीवीपीएट वितरण से पूर्व प्रात: 8 बजे स्ट्रांग रूम खोला जाएगा। स्ट्रांग रूम खोलते समय अभ्यर्थी भी उपस्थित रह सकते है। सभी अभ्यर्थियों को इस संबंध में सूचना जारी कर दी गई है। सामग्री वितरण स्थल पर सभी सेक्टर अधिकारी तथा मतदान दलों के साथ ड्यूटी करने वाले विशेष पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। सभी अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वे अपने मतदान अभिकर्ता को मतदान केन्द्रों पर मतदान शुरू होने से 90 मिनिट पूर्व भेजने हेतु निर्देशित करें ताकि मॉक पोक की प्रक्रिया के दौरान मतदान अभिकर्ता भी उपस्थित रह सके।

130 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!