निर्वाचन प्रक्रिया…. 43 उम्मीदवारों ने खरीदे नामांकन फार्म, 29 जमा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव निर्वाचन कार्यक्रम अंतर्गत नामांकन फार्म प्राप्त करने एवं जमा करने के दूसरे दिन यानि 11 अगस्त उम्मीदवार अधिवक्ताओं ने कुल 14 नामांकन फार्म लिए गए। वहीं इसी दिन कुल 14 फार्म जमा भी कराए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता अनिल एस बिल्लौरे, शैलेंद्र जोशी एवं ओपी मोरछले ने बताया कि इन दो दिनों में कुल 43 नामांकन फार्म लिए गए हैं। वहीं 29 नामांकन फार्म जमा हो चुके हैं। आज 12 अगस्त को नामांकन फार्म प्राप्त करने और उसे जमा करने की अंतिम तिथि है। जिसके चलते दिनभर गहमागहमी रहने के आसार बताये जा रहे हैं। हालांकि निर्वाचन प्रक्रिया में हिस्सा लेने का मन बना चुके अधिवक्ताओं ने तय तिथि के अनुसार फार्म प्राप्त कर लिया है। निर्वाचन से जुड़ी इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को शनिवार शाम को विराम लगेगा। जबकि एक दिन पहले गुरूवार को कुल 29 अधिवक्ताओं ने फार्म प्राप्त किए थे, वहीं 15 उम्मीदवारों ने फार्म जमा किए थे। निर्वाचन अधिकारियों के मुताबिक संपूर्ण कार्रवाई न्यायालय परिसर के कक्ष क्रमांक 7 में चल रही है, जो सुरक्षा एवं सुविधाओं की दृष्टि से माननीय जिला एवं प्रधान न्यायाधीश की अनुमति से निर्वाचन प्रक्रिया के लिये आंवटित हुआ है।

97 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!