गोलापुरा में शिव महापुराण का आयोजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। विक्रम संवत अंतर्गत मनाए जा रहे अधिमास पुरुषोत्तम मास में अनेक स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। यहां जगह-जगह भजन-कीर्तन और प्रवचन कथाओं का आयोजन हो रहा है। इस क्रम में स्थानीय गोलापुरा क्षेत्र स्थित गोसांई मंदिर में शिव महापुराण का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पचौरी परिवार, डबकैया परिवार गालव पूर्व त्यागी ब्राह्मण समाज द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है। इसमें 10 अगस्त से 16 अगस्त तक कनारदा वाले पं. सुशील जोशी द्वारा शिव महापुराण कथा का पाठ किया जाएगा। इसके प्रथम दिवस भव्य कलश यात्रा निकाली गई। आयोजक परिवार ने सभी धर्म प्रेमी जनता से कथा श्रवण कर पुण्य लाभ उठाने का आव्हान किया है।

136 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!