बालक छात्रावास में पालक समिति का गठन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। शासकीय आदिवासी महाविद्यालयीन बालक छात्रावास हरदा में पालक समिति का गठन किया गया। उपस्थित पालकों ने सर्वसम्मति से जबरसिंह कलम को अध्यक्ष एवं रामसिंह नंदमेहर को उपाध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर शंभूदयाल पनागरे छात्रावास अधीक्षक द्वारा शासन से विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। सभी पालकों ने छात्रावास परिसर एवं छात्रों के कक्षों का अवलोकन किया तथा छात्रावासी व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। इस दौरान झूलन उइके, सीताराम उइके, फुलेसिंह, शिवराम सालकराम, सदन टेकाम, साहबलाल, जिंदू, शैलेन्द्र आदि पालकों सहित छात्रावास के सभी छात्र उपस्थित थे।

313 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!