आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत अबगांवखुर्द में पौधरोपण एवं सम्मान कार्यक्रम

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत करीबी ग्राम अबगांवखुर्द में बुधवार को पौधरोपण एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्थानीयन जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ गांव के वरिष्ठजनों ने हिस्सा लिया। अंकित चोयल ने बताया कि गांव के अमृत वाटिका खेल परिसर में छायादार वृक्षों का रोपण किया गया। वहीं इस मौके पर गांव के रिटायर्ड सैन्यकर्मी केशव छापरे का सम्मान किया गया। इस अवसर पर जन अभियान परिषद जिला समन्वयक संदीप गौहर, विकासखंड समन्वयक राकेश वर्मा, जनपद सदस्य श्याम चोयल, उपसरपंच अमरसिंह कुशवाहा, कैलाश गोल्या, सुरेश भाटिया, वनसिंग कुशवाहा, सुनील गोल्या, अंकित चोयल, कमल कुशवाहा एवं रोजगार सहायक राहुल देवहारे सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे। अंत में सभी ने शुद्ध पर्यावरण की दृष्टि से वृक्षारोपण करने का संकल्प भी लिया।

70 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!