विधानसभा निर्वाचन पेड न्यूज, आपत्तिजनक समाचारों की होगी मॉनिटरिंग

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। आगामी विधानसभा निर्वाचन के दौरान विभिन्न न्यूज चैनल्स प्रसारित होने वाले समाचारों की मॉनिटरिंग के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग द्वारा अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के विभिन्न न्यूज चैनल्स पर प्रसारित समाचारों की मॉनिटरिंग के लिए 3 शिफ्टों में अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रात: 7 से दोपहर 12 शिफ्ट की प्रभारी सहायक प्रबंधक उद्योग जूही तिवारी रहेंगी। इनके सहयोग के लिए सहायक ग्रेड 3 जनपद पंचायत हरदा अंकिता अग्रवाल, सहायक ग्रेड 3 जल संसाधन विभाग श्रीमती दुर्गा देवी राणा तथा सहायक ग्रेड 3 आईटीआई हरदा संगीता सोनी की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह दोपहर 12 से शाम 6 बजे की शिफ्ट की प्रभारी सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्रीमती पूनम यादव रहेगी। इनके सहयोग के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्टेनो श्रीमती स्वाति यादव, सहायक ग्रेड 3 कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय हरदा सुश्री प्रीति राठौड़ तथा सहायक ग्रेड 3 जनपद पंचायत हरदा नंदिता सोनी की ड्यूटी लगाई गई है। शाम 6 बजे से सुबह 7 बजे की शिफ्ट में सहायक अधीक्षक भू अभिलेख शिव कुमार मंडलोई प्रभारी रहेंगे। इनके सहयोग के लिए सहायक ग्रेड 3 आरबी सिंह पशु चिकित्सा विभाग, अनवर खान उद्यानिकी विभाग तथा प्रमोद गरेवाल महिला बाल विकास विभाग की ड्यूटी लगाई गई है।

बनेगा कॉन्टेक्ट सेंटर

विधानसभा निर्वाचन के दौरान प्राप्त होने वाली शिकायतों के निराकरण के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय के में जिला स्तरीय कॉन्टेक्ट सेंटर बनाया जाएगा। इसकी प्रभारी अधिकारी संयुक्त कलेक्टर रजनी वर्मा रहेंगी। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने बताया कि यह कान्टेक्ट सेंटर लगातार चौबीसों घंटे कार्यरत रहेगा। इसमें तीन शिफ्ट में अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है ।

Views Today: 2

Total Views: 66

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!