जमाकर्ताओं के वैध दावों को प्रस्तुत करने पोर्टल प्रारम्भ

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सहारा रिफंड पोर्टल का विकास चार सहकारी समितियों, नामत: सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लि., सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसाइटी लि, हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड और स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी के प्रामाणिक जमाकर्ताओं के वैध दावों को प्रस्तुत करने के लिए किया गया है। सहायक आयुक्त सहकारिता वासुदेव भदोरिया ने बताया कि यह पोर्टल उपयोगकर्ता अनुकूल, प्रभावशाली और पारदर्शी है और पूरी प्रक्रिया डिजिटल है। सहकारिता मंत्रालय की वेबसाइट के माध्यम से इस पोर्टल पर पहुंचा जा सकता है। इन समितियों के प्रामाणिक जमाकर्ता इस पोर्टल पर लॉगइन करके पोर्टल पर उपलब्ध ऑनलाइन आवेदन प्रपत्र को भरकर और अपेक्षित दस्तावेजों को अपलोड करके अपना दावा प्रस्तुत कर सकते हैं। श्री भदौरिया ने जमाकर्ताओं से अनुरोध किया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके पास अपने दावों और जमा के साक्ष्य के रूप में अपेक्षित दस्तावेज सहित आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर और बैंक खाता है। केवल पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज किए दावों पर ही विचार किया जाएगा। दावा प्रस्तुत करने के लिए कोई शुल्क नहीं है।

94 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!