पंचज अभियान के तहत किया पौधरोपण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। ‘पंच-ज’ अभियान के तहत पर्यावरण को सरंक्षित करने तथा पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा द्वारा प्रदेशव्यापी वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान अन्तर्गत रविवार को ग्राम उंवा तहसील हंडिया के देवी मंदिर परिसर में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम दौरान न्यायाधीशगण के परिवारजनों द्वारा मंदिर परिसर में बेल पत्र, अमरूद, आवला, नीम, बरगद, आम, पीपल, जामून के 125 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में मंदिर समिति के सदस्यगण, ग्राम सरपंच, पैरालीगल वालंटियर सुरेंद्र कौर सहित ग्रामीण मौजूद थे। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने इस अवसर पर कहा कि पर्यावरण को संरक्षित किए जाने के उद्देश्य से अधिक से अधिक संख्या में लगातार पौधरोपण करना अति आवश्यक है। इससे प्राकृतिक आपदाओं से भी बचा जा सकता है और वातावरण भी अच्छा बना रहता है। हम सभी का यह दायित्व है कि न केवल अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाकर उनकी देखभाल करें, बल्कि उनका संरक्षण भी करें।

96 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!