युवाओं ने ली एनएसयूआई की सदस्यता

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल, पूर्व विधायक डॉ.रामकिशोर दोगने, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष योगेश चौहान की उपस्थिति में आधा संैकड़ा से अधिक फर्स्ट वोटर छात्रों ने एनएसयूआई ज्वाईन की। रविवार दोपहर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके छात्र जो प्रथम बार आगामी विधानसभा चुनाव में अपने मत का उपयोग करेंगे। ऐसे छात्रों ने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यों से प्रभावित होकर एनएसयूआई की सदस्यता ली। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल एवं पूर्व विधायक डॉ.आर के दोगने ने फर्स्ट वोटर युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव में मत का उपयोग करना अति आवश्यक हैं। लोगों को अपने मत उपयोग करने हेतु प्रेरित करें। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष योगेश चौहान ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन छात्र हितों के लिए संघर्षरत रहा हैं। इसी प्रकार ग्राम कनारदा के भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता मनीष कलम एवं योगेश कलम द्वारा अपने साथियों के साथ बद्री जोशी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ली।

104 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!