अनोखा तीर, हरदा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपेट मशीन संचालन का प्रशिक्षण देने तथा मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करेगा। इसके साथ अधिकारी कर्मचारियों व मास्टर ट्रेनर्स की भी ड्यूटी लगाई गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग ने बताया कि यह मतदाता जागरूकता वाहन 7 अगस्त को हरदा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अबगांवकला तथा टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मनियाखेड़ी का दौरा करेगा। अबगांव कला क्लस्टर के लिए सेक्टर अधिकारी कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग डीके सिंह तथा मास्टर ट्रेनर के रूप में हंडिया के प्रधान पाठक घुड़ेलाल चौरसिया की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार मनियाखेड़ी सेक्टर के लिए सेक्टर अधिकारी सहायक संचालक कृषि संजय यादव तथा मास्टर ट्रेनर के रूप में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टिमरनी के मुकेश तिवारी की ड्यूटी लगाई गई है। यह वाहन 8 अगस्त को हरदा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भुन्नास, नांदरा व हंडिया तथा टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के टिमरनी का दौरा करेगा।

